लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्योता, डोभाल को पत्र लिखकर बताई ये वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2018 09:46 IST

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्‍ट के रूप में भारत आने के मोदी सरकार के न्‍योते को ठुकरा दिया है।

Open in App

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्‍ट के रूप में भारत आने के मोदी सरकार के न्‍योते को ठुकरा दिया है। इस न्योते को ठुकराते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि कहीं दोनों के रिश्त में खटास आ गई है।  अमेरिकी अधिकारियों ने इस संबंध में हाल ही में भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को एक पत्र सौंपा है। 

खबर के अनुसार इस साल से गणतंत्र दिवस के मौके पर  ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन और कुछ राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित हो सकते हैं। इसके लिए भारत ने अप्रैल में अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनको न्योता भेजा था।

इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी अधिकारियों ने दी थी। उनके द्वारा कहा गया था कि निमंत्रण का जवाब 2 + 2 वार्ता के बाद  दिया जाएगा। रूस से भारत की रक्षा खरीद और ईरान से तेल आयात के कारण भारत और अमेरिका के बीच तनाव का माहौल है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि इस पत्र में अजीत डोभाल को  ट्रंप ने न आ सकने पर खेद जताया है। माना जा रहा है कि इसका कारण अमेरिका में कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन है, जो 26 जनवरी से कुछ दिन पहले या ठीक उसके बाद निर्धारित हो सकता है। 

वहीं, भारत ने ईरान से तेल आयात रोकने और उसमें भारी कटौती करने जैसे अमेरिकी दबाव को भी खारिज कर दिया था। अमेरिका चाहता है कि भारत पूरी तरह से  4 नवंबर तक ईरान से तेल आयात पूरी तरह से रोक देगा। वहीं, मुद्दे पर भारत ने कहा था कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के आधार पर कार्य करेगा।

यही नहीं भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए ईरान को तेल का आर्डर भी दे दिया है। हांलाकि अभी तक भारत ने इसपर बहुत ही साफ शब्दों में जवाब दिया था और ईराक से तेल आयात पर रोक लगाना तो दूर भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने दुबारा तेल का नया आर्डर दे दिया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है