फरवरी में भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, साबरमती तट पर जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 15:00 IST2020-02-01T15:00:58+5:302020-02-01T15:00:58+5:30

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, ‘‘समूचे एशिया में साबरमती नदी सबसे साफ नदी बन गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया। जापान और इजराइल के प्रमुख नेताओं ने भी नदी तट का दौरा किया और इसे देख कर दंग रह गए।’’

US President Donald Trump to visit India in February to visit Sabarmati Coast | फरवरी में भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, साबरमती तट पर जाएंगे

ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा 24 से 26 फरवरी के बीच हो सकती है।

Highlightsमुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा।उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में (भारत) आएंगे और वह नदी तट पर जाएंगे।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती तट पर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने यह कहा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘समूचे एशिया में साबरमती नदी सबसे साफ नदी बन गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया। जापान और इजराइल के प्रमुख नेताओं ने भी नदी तट का दौरा किया और इसे देख कर दंग रह गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में (भारत) आएंगे और वह नदी तट पर जाएंगे।’’ इस महीने की शुरुआत में सरकारी सूत्रों ने कहा था कि भारतीय और अमेरिकी अधिकारी ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा 24 से 26 फरवरी के बीच हो सकती है।

Web Title: US President Donald Trump to visit India in February to visit Sabarmati Coast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे