लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा पर रवाना, निकलने से पहले पीएम मोदी के लिए कही ये बात

By भाषा | Updated: February 23, 2020 22:56 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। भारत यात्रा के लिए रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ‘‘मित्र’’ है और वह भारत की यात्रा के लिए उत्सुक है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भारत की अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुए।  प ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ‘‘मित्र’’ है और वह भारत की यात्रा के लिए उत्सुक है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शीर्ष भारतीय नेतृत्व से बातचीत करने के लिए रविवार को भारत की अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुए।  ट्रंप की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रक्षा और रणनीतिक सहयोग में और मजबूती आने की उम्मीद है। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। भारत यात्रा के लिए रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके ‘‘मित्र’’ है और वह भारत की यात्रा के लिए उत्सुक है।

उन्होंने कहा कि वह काफी समय पहले से भारत आने को लेकर प्रतिबद्ध थे और भारत के लोगों से मिलने के लिए तत्पर हैं।  ट्रंप ने भारत रवाना होने से ठीक पहले कहा कि उन्होंने बहुत पहले भारत की यात्रा करने का वादा किया था और वह भारत के लोगों के साथ रहने को लेकर उत्साहित हैं।

ट्रंप ने ‘मरीन वन फॉर द ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ में चढ़ने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा, “ मैं भारत के लोगों से मुलाकात को लेकर उत्साहित हूं। हमारे पास लाखों-लाख लोग होने वाले हैं। यह लंबी यात्रा है। मेरे प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी के साथ बहुत अच्छे दोस्ताना रिश्ते हैं। वह मेरे दोस्त हैं। ”

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “ मैंने इस यात्रा का बहुत समय पहले वादा किया था। मैं इसकी राह देख रहा था। मैंने सुना है कि वहां बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा... भारत में हुआ उनका अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम। प्रधानमंत्री ने यह मुझसे कहा था। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है। मैं वहां एक रात रूकूंगा।”

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है