लाइव न्यूज़ :

24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी करेंगे रोड शो, ड्रोन से निगरानी, SPG, NSG तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 14:36 IST

विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा अजय तोमर ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स, राज्य रिजर्व पुलिस बल, चेतक कमांडो और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में 22 किमी लंबे रोड शो में शामिल होंगे। अनुमान है कि करीब 1,10,000 से अधिक लोग "नमस्ते ट्रम्प" नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ड्रोन-रोधी प्रणाली 24 फरवरी को यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए की जा रही पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा अजय तोमर ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स, राज्य रिजर्व पुलिस बल, चेतक कमांडो और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप और मोदी अहमदाबाद में 22 किमी लंबे रोड शो में शामिल होंगे और शहर के मोटेरा इलाके में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करेंगे।

अनुमान है कि करीब 1,10,000 से अधिक लोग "नमस्ते ट्रम्प" नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे। तोमर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम रोडशो मार्ग को सुरक्षित करने के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित ड्रोन-रोधी प्रणाली का उपयोग करेंगे। जमीन पर पुलिस कर्मियों के अलावा, हम अपने जवानों को सड़क के किनारे के घरों की छतों पर भी तैनात करेंगे।’’

उन्होंने कहा, "रोडशो और मोटेरा के पास के कुछ रास्ते 24 फरवरी को यातायात के लिए बंद रहेंगे।" डीआरडीओ प्रणाली ड्रोन खतरों का तुरंत पता लगाने, उनकी पहचान करने और उन्हें नष्ट करने के लिए सुसज्जित है। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि रोडशो की सुरक्षा के लिए 25 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

तोमर ने कहा कि स्टेडियम के पास के अधिकतर निवासियों को सड़क का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया है जब तक कि यह आवश्यक नहीं हो। लोगों को आपातकालीन स्थिति में कॉलोनियों में और बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए आने वाले छात्र सोमवार को अपने हॉल टिकट दिखाकर बंद सड़कों का उपयोग कर सकते हैं। तोमर ने कहा कि यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि मोदी और ट्रंप रोडशो के दौरान एक ही कार या अलग-अलग वाहनों में यात्रा करेंगे। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिकाविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया