लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक के अमेरिकी साझेदार ऑकुजेन ने कोवैक्सीन के परीक्षण के लिए एफडीए में आवेदन दिया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:02 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 अक्टूबर कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक के अमेरिकी साझेदार ऑकुजेन ने बुधवार को कहा कि उसने क्लिनिकल ट्रायल करने के लिए अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) को इंवेस्टिगेशनल न्यू ड्रग एप्लीकेशन (आईएनडी) दिया है।

गौरतलब है कि यह बयान आने के एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन को कोविड-19 टीके की ‘आपात उपयोग सूची’ में डालने के लिए भारत बायोटेक से और जानकारी मांगी है।

अमेरिकी फर्म द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनडी में प्रस्तावित तीसरे चरण का परीक्षण यह स्थापित करने के लिए है कि भारत में किए गए तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान टीका लगवाने वालों में विकसित हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता भौगोलिक स्थित बदलने पर (यानि अमेरिका के वयस्कों में) समान रहती है या नहीं।

अमेरिका के औषधि नियामक ने जून में ऑकुजेन को ‘सलाह’ दी थी कि वह आपात उपयोग मंजूरी (ईयूए) का रास्ता अपनाने के स्थान पर अतिरिक्त आंकड़ों/जानकारी के साथ ‘बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (बीएलए)’ का रास्ता अपनाए।

यह प्रस्तावित परीक्षण ऐसे लोगों पर किया जा सकता है जिन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है या फिर उसने अमेरिका में कम से कम छह महीने एमआरएनए टीके के दो डोज लगवाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट