लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना के उच्च अधिकारी ने भारतीय नौसेना के साथ गठजोड़ को अटूट बताया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर अमेरिकी नौसेना के ‘ऑपरेशंस’ प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे ने शुक्रवार को कहा कि एक मजबूत समुद्री बल के बिना सागर में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय और अमेरिकी नौसेनाओं के बीच गठजोड़ को “अटूट” करार दिया।

एडमिरल गिल्डे ने मुंबई स्थित भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के दौरे पर यह बयान दिया। अपने संबोधन में एडमिरल गिल्डे ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को “वर्तमान और भविष्य में उम्मीद की किरण” बनाने के लिए दोनों नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अमेरिकी नौसेना के अनुसार, उन्होंने कहा कि समुद्र के भीतर और ऊपर “शांति तथा समृद्धि” के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। एडमिरल गिल्डे ने कहा, “मजबूत समुद्री बल के बिना सागर में सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।”

गिल्डे भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जिसके अंत में वह मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमारा गठजोड़ अटूट है। हमारी नौसेनाओं के बीच सहयोग स्थायी रखने और बढ़ाने के प्रति अमेरिकी नौसेना प्रतिबद्ध है। मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। बेशक हमारी ताकत एकता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे