अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 01:12 IST2020-12-18T01:12:04+5:302020-12-18T01:12:04+5:30

US Navy Secretary visits Western Naval Command Headquarters | अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया

अमेरिकी नौसेना सचिव ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया

मुंबई, 17 दिसंबर अमेरिका के नौसेना सचिव केनेथ जे ब्रेथवेट ने गुरुवार को यहां पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नौसेना ने बयान में कहा कि ब्रेथवेट ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अजीत कुमार के साथ बातचीत की और यहां नौसैन्य डॉकयार्ड में नए विमानवाहक डॉक का दौरा किया।

बयान में कहा गया कि भारत-अमेरिका के नौसेना सहयोग में पिछले दो दशकों में काफी वृद्धि देखी गई है और दोनों राष्ट्र वार्षिक समुद्री सुरक्षा वार्ता के पक्षकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Navy Secretary visits Western Naval Command Headquarters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे