लाइव न्यूज़ :

‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ को लेकर अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका के गुप्ता परिवार पर लगाए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:49 IST

अमेरिका ने ‘भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क’ चलाने के लिये दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर गुरुवार को प्रतिबंधों का ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्दे विभाग ने कहा कि विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने दक्षिण अफ्रीका के एक महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार नेटवर्क के सदस्यों को प्रतिबंधित किया है। अतुल को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों तक गुप्ता परिवार की पहुंच के लिये जाना जाता है

अमेरिका ने ‘भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क’ चलाने के लिये दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के गुप्ता परिवार पर गुरुवार को प्रतिबंधों का ऐलान किया। इस परिवार ने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा रिश्वतखोरी, सरकारी ठेके हासिल करने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने में उठाया। अमेरिका के वित्त विभाग की सूची में अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता और उनके सहयोगी सलीम ईसा को दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार में संलिप्तता के लिये शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच गुप्ता परिवार दुबई स्थानांतरित हो गया था। विभाग ने कहा कि अजय इस परिवार का मुखिया है और वही परिवार की भ्रष्ट कारोबारी नीतियां तैयार करता है तथा वित्तीय मामले संभालता है। अतुल को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों तक गुप्ता परिवार की पहुंच के लिये जाना जाता है और राजेश दक्षिण अफ्रीका के ताकतवर राजनेताओं के बेटों से महत्वपूर्ण रिश्ते जोड़ता था और दक्षिण अफ्रीका के उस प्रांत में कारोबार और संबंध जोड़ने की कोशिश करता, जहां भ्रष्टाचार व्याप्त था।

विभाग ने आरोप लगाया कि गुप्ता परिवार का कारोबारी सहयोगी सलीम ईसा भ्रष्टाचार के नेटवर्क में सामग्री मुहैया कराने, चीजें प्रायोजित करने तथा वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने का काम देखता है। विभाग ने कहा कि प्रतिबंधों की घोषणा दक्षिण अफ्रीका में कानून के शासन और जवाबदेही के समर्थन में अमेरिकी सरकार की अडिग प्रतिबद्धता दिखाती है।

विभाग ने कहा, “हम दक्षिण अफ्रीका की स्वतंत्र न्यायपालिका, पुलिस और जांच एजेंसियों तथा न्यायिक जांच आयोग के प्रयासों का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही हम दक्षिण अफ्रीका के नागरिक समूह कार्यकर्ताओं, खोजी पत्रकारों और मामले को उजागर करने वालों के असाधारण काम की भी तारीफ करते हैं जिन्होंने गुप्ता परिवार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया।” विभाग ने कहा कि विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने दक्षिण अफ्रीका के एक महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार नेटवर्क के सदस्यों को प्रतिबंधित किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां