अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप और प्रियंका ने अमेरिका-भारत संबंधों पर चर्चा की
By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:04 IST2021-09-07T22:04:52+5:302021-09-07T22:04:52+5:30

अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप और प्रियंका ने अमेरिका-भारत संबंधों पर चर्चा की
नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अतुल केशप और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को मुलाकात की तथा भारत एवं अमेरिका के संबंधों पर चर्चा की।
केशप ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका मित्रता एवं सहयोग पर प्रकाश डाला गया।’’
उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की मुलाकात वाली तस्वीर के सामने खड़े हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।