लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन भारत पहुंची, बुधवार को श्रृंगला से करेंगी द्विपक्षीय चर्चा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 5 अक्तूबर अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को दिल्ली पहुंची जहां वे बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन के दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी ।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि, ‘‘ अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन 5-7 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी । इस दौरान छह अक्तूबर को शरमन भारत के विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला से मुलाकात करेंगी और इस दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के परिणामों की समीक्षा की जायेगी ।’’

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष दक्षिण एशिया से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों, हिन्द प्रशांत क्षेत्र तथा समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अमेरिका की उप विदेश मंत्री शरमन तथा भारत के विदेश सचिव छह अक्तूबर को अमेरिका भारत कारोबार परिषद द्वारा आयोजित भारत विचार शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे ।

मंत्रालय के अनुसार, शरमन का विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

बयान के अनुसार, अमेरिका की उप विदेश मंत्री शरमन अपनी यात्रा का उपयोग नियमित चर्चा को आगे बढ़ाने तथा भारत अमेरिका समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने में करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं