लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की उप विदेश मंत्री शेरमन ने विदेश सचिव श्रृंगला से वार्ता की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्तूबर अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन और विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बुधवार को अफगानिस्तान तथा क्वाड के तहत सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की ।

शेरमन मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची । हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चर्चा की थी ।

शेरमन और श्रृंगला के बीच बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ दोनों ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति तथा खुले, मुक्त एवं समावेशी हिन्द प्रशांत सहित क्वाड के तहत सतत सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की । ’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने कोविड-19 से लेकर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों, सुरक्षा एवं रक्षा, आर्थिक, जलवायु, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच सम्पर्क आदि की समीक्षा की ।

बागची ने कहा कि विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने अमेरिका की उप विदेश मंत्री के साथ वैश्चिक बेहतरी के लिये सामरिक गठजोड़ को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन की सोच पर आधारित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो