लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान अचानक गायब हो गया ताइवान की मंत्री का नक्शा, चीन और ताइवान को अलग देश दिखा रही थीं

By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 15:18 IST

व्हाइट हाउस चिंतित था कि अमेरिका द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ताइवान और चीन को मानचित्र पर अलग करना उसकी एक-चीन नीति के खिलाफ जा सकता है, जो ताइवान चीन का हिस्सा है या नहीं, इस बारे में कोई साफ विचार रखने से बचता है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डन ने लोकतंत्र सम्मेलन आयोजित किया था।ताइवान की मंत्री एक ऐसा मानचित्र दिखा रही थीं जिसमें ताइवान के अलग देश होने के संकेत थे। व्हाइट हाउस के इशारे पर तांग का वीडियो चर्चा के दौरान बंद दिया गया था।

वाशिंगटन: पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डन के लोकतंत्र सम्मेलन के दौरान जब ताइवान की मंत्री एक ऐसा मानचित्र दिखा रही थीं जिसमें ताइवान के अलग देश होने के संकेत थे, तब अचानक ही उनका वीडियो गायब हो गया था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि ताइवान की डिजिटल मंत्री ऑड्रे तांग के शुक्रवार के स्लाइड शो में लगभग एक मिनट तक नक्शा दिखाई देने के बाद अमेरिकी अधिकारियों के बीच घबराहट पैदा हो गई थी।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के इशारे पर तांग का वीडियो चर्चा के दौरान बंद दिया गया था और इसके बाद उसमें केवल आवाज आ रही थी।

व्हाइट हाउस चिंतित था कि अमेरिका द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ताइवान और चीन को मानचित्र पर अलग करना उसकी एक-चीन नीति के खिलाफ जा सकता है, जो ताइवान चीन का हिस्सा है या नहीं, इस बारे में कोई साफ विचार रखने से बचता है।

वहीं, पिछले कुछ महीनों में ताइवान में चीनी गतिविधियां बढ़ गई हैं और उसे चीन के घुसपैठ का डर है.

विदेश विभाग ने कहा कि स्क्रीन-शेयरिंग को लेकर भ्रम की स्थिति के परिणामस्वरूप तां की वीडियो फीड को हटा दिया गया और इसे केवल एक ईमानदार गलती बताया।

टैंग की प्रस्तुति में दक्षिण अफ़्रीकी एनजीओ सिविकस का एक रंग-आधारित नक्शा शामिल था, जो नागरिक अधिकारों पर खुलेपन के आधार पर दुनिया की रैंकिंग तय करता है।

अधिकांश एशिया को ताइवान के हरे रंग के साथ दिखाया गया था. जबकि कई अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों सहित अन्य सभी को मानवाधिकार का उल्लंघन करने को लेकर अलग-अलग स्तरों में बांटा गया था. इसमें चीन, लाओस, वियतनाम और उत्तर कोरिया को लाल रंग से रंगा गया था।

टॅग्स :TaiwanअमेरिकाचीनभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं