लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के रक्षा मंत्री करेंगे 19-21 मार्च के दौरान भारत की यात्रा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च अमेरिका के रक्षा मंत्री जनरल लॉयड जे ऑस्टिन 19-21 मार्च के दौरान भारत की यात्रा करेंगे जिस दौरान दोनों पक्षों द्वारा स्वतंत्र, खुला एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने के साझे हितों पर बल दिये जाने की संभावना है। (भारतीय) रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने कहा कि पद ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत आस्टिन की यह भारत यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती को दर्शाती है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अमेरिका के विदेश मंत्री लॉयड जे आस्टिन 19-21 मार्च के दौरान भारत की यात्रा करेंगे।’’

दिल्ली में वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सघन वार्ता करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय सहयेाग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों एवं स्वतंत्र, खुला एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने के साझे हितों पर विचार विमर्श करने की संभावना है।’’

जो बाइडन प्रशासन के अमेरिकी की सत्ता संभालने के बाद यह किसी शीर्ष अमेरिकी अधिकारी की पहली यात्रा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग