लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने मोदी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे इतर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए अपने देश की ओर से मजबूत इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया और भारत-अमेरिका संबंधों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने ऑस्टिन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी ओर से शुभकामनाएं देने को कहा।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत और घनिष्ठ संबंधों का स्वागत किया जो लोकतंत्र, बहुलवाद और नियमों पर आधारित साझा मूल्यों पर आधारित है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऑस्टिन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे इतर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए इच्छा व्यक्त की।’’

बाइडन प्रशासन के किसी शीर्ष मंत्री की प्रथम यात्रा के तहत अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन तीन दिनों के दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे। उनके आने का उद्देश्य हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रमकता के मद्देनजर द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया