लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राजदूत ने कहा- दो दशक में शून्य से 18 अरब डॉलर पहुंचा भारत-अमेरिका के बीच रक्षा कारोबार

By भाषा | Updated: February 4, 2020 23:23 IST

जस्टर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत आने की इच्छा जतायी है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रदर्शनी में अमेरिका क्या दिखाने वाला है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र, नौसैनिक क्षेत्र और कुछ हद तक थल सेना से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Open in App

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले दो दशक में रक्षा कारोबार शून्य से 18 अरब डॉलर पहुंच गया है। लखनऊ में ‘रक्षा प्रदर्शनी’ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टर ने कहा, ''मैंने 2001 में जब अमेरिका—भारत संबंधों के वाणिज्य उपमंत्री के रूप में काम करना शुरू किया था, तब भारत और अमेरिका के बीच वस्तुत: कोई रक्षा बिक्री नहीं होती थी। आज औसत आंकडा लगभग 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। साथ ही कई क्षेत्रों में करोड़ों डॉलर की अतिरिक्त बिक्री पाइपलाइन में है।''

जस्टर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग को लेकर किये गये सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे यह भी पूछा गया था कि आने वाले पांच साल में रक्षा सहयोग कितना बढेगा। जब सवाल किया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आने की उम्मीद है, ऐसे में रक्षा क्षेत्र में कितना सहयोग होगा, तो उन्होंने कहा कि जहां तक राष्ट्रपति की यात्रा का सवाल है, उसके लिए हमें वाशिंगटन से जानकारी लेनी होगी क्योंकि ऐसी यात्रा के बारे में अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

जस्टर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत आने की इच्छा जतायी है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रदर्शनी में अमेरिका क्या दिखाने वाला है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र, नौसैनिक क्षेत्र और कुछ हद तक थल सेना से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह पूछने पर कि क्या अमेरिकी सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ रक्षा गलियारा परियोजना में निवेश के लिए कोई समझौता करेगी, जस्टर ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। चूंकि अमेरिका में रक्षा उद्योग निजी कंपनियों के हाथों में है, ऐसे में कंपनियां ही समझौते और सौदे करती हैं। सरकार के रूप में हम रक्षा कारोबार को नियंत्रित नहीं करते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं