लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने जोधपुर में भरी 'तेजस' उड़ान, अभी तक कोई विदेशी ऐसा नहीं कर पाया था

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 15:40 IST

अमेरिका के वायुसेना प्रमुख डेविड गोल्डफिन पहले विदेशी मिलिटरी चीफ हैं जिन्होंने भारत में निर्मित 'तेजस' विमान में उड़ान भरी है।

Open in App

अमेरिकी वायुसेना प्रमुख डेविड गोल्डफिन भारत दौरे पर हैं। शनिवार को  भारत और अमेरिकी वायुसेना के बीच रिश्ते मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भारत में निर्मित तेजस विमान में उड़ान भरी। इसी के साथ डेविड तेजस में उड़ान भरने वाले पहले विदेशी सेना प्रमुख बन गए हैं। शनिवार को जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन से डेविड ने जैसे ही उड़ान भरी इंडियन एयरफोर्स के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा, 'जनरल जेविड एल गोल्डफिन, भारतीय वायुसेना प्रमुख की आधिकारिक भारत यात्रा है। उन्होंने भारत में निर्मित तेजस विमान में उड़ान भरी।'

जनरल गोल्डफिन का यह कदम दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों की तरफ इशारा कर रहा है। जनरल गोल्डविन के भारत दौरे पर इंडियन एयरफोर्स ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं के बीच पहले ही मजबूत रिश्ते हैं। हम इसे और प्रगाढ़ बनाने जा रहे हैं।'

भारत दौरे पर आए अमेरिकी वायुसेना प्रमुख को भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी दिखाया गया जो पाकिस्तान और चीन की सीमा तक टैंक ले जाने में सक्षम है। अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सी-17 फ्लीट को ऑपरेट करती है।

बता दें कि युद्धक विमान तेजस का निर्माण तो स्वदेश में किया गया है लेकिन इसका इंजन अमेरिकी है। तेजस में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणाली इजरायल की है और इजेक्शन सीट ब्रिटेन की है। तेज विमान के कई अन्य पुर्जे भी विदेशों से आयात किए गए हैं। तेजस एक तरह से चीन और पाकिस्तान के संयुक्त रूप से बनाए गए लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर की टक्कर का है। तेजस एक उड़ान में करीब 2300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है जबकि थंडर 2,037 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी