लाइव न्यूज़ :

उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकांउट हैक, अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आयी उर्मिला मातोंडकर ने बुधवार के बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकांउट हैक कर लिया गया है और उन्होंने इसकी शिकायत महाराष्ट्र पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को की है।

मातोंडकर ने फोटो साझा करने के ऐप इंस्टाग्राम की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले उन्होंने प्रत्यक्ष संदेश भेजा और उसमें बताए गए कुछ चरणों का अनुसरण करने पर अकाउंट को प्रमाणित करने की बात की और उसके बाद अकाउंट हैक कर लिया। सच में।’’

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में 46 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने आकउंट हैक करने की प्राथिमिकी महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ में दर्ज कराई है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि महिलाएं ‘‘साइबर अपराधों’’ को हल्के में नहीं लें। उन्होंने कहा, ‘‘साइबर अपराध ऐसा नहीं जिसे महिलाओं को हल्के में लेना चाहिए... मैं पुलिस में कई और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की प्राथमिकी दर्ज कराई और मुंबई पुलिस साइबर अपराध की उपायुक्त श्रीमती रश्मि करणडीकर से मिली जिन्होंने मुझे बहुत सी जानकारी दी, निश्चित ही भविष्य में यह काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं