लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार पर बयान को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने भाजपा नेता की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:30 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई अभिनेत्री-नेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भाजपा नेता अरूण यादव की आलोचना की है, जिन्होंने दावा किया था कि अभिनेता दिलीप कुमार ने धन कमाने के लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल किया। दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया।

भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को देश के बंटवारे से पूर्व पेशावर शहर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था और उनका मूल नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उन्होंने अपने अभिनय से कई पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया।

युसूफ के अभिनेता के रूप में बंबई टॉकीज में शामिल होने के बाद इसकी प्रमुख देविका रानी ने उनका नाम बदलकर दिलीप कुमार किया था।

लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह मुंबई के अस्पताल में 98 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

हरियाणा भाजपा आईटी प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया के प्रमुख अरूण यादव ने उनके निधन पर अपने श्रद्धांजलि संदेश से विवाद पैदा कर दिया।

यादव ने लिखा, ‘‘फिल्मी दुनिया में हिंदू नाम रखकर धन कमाने वाले मोहम्मद युसूफ खान (दिलीप कुमार) का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।’’

उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मातोंडकर ने गुस्सा जाहिर किया और लिखा, ‘‘आपको शर्म आनी चाहिए।’’

यादव के ट्वीट पर दूसरे ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने भी आलोचना की।

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘शर्मनाक... किसी के निधन पर आप इस तरह कैसे लिख सकते हैं। अगर किसी मुस्लिम ने हिंदू नाम रख लिया तो क्या समस्या हो गई? और अगर किसी हिंदू ने मुस्लिम नाम रख लिया तो भी दिक्कत है। कृपया समझदारी दिखाओ और अच्छा इंसान बनो, आपको अच्छा महसूस होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू