उरी सेक्टरः एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, जम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 09:47 IST2026-03-15T09:46:52+5:302026-03-15T09:47:17+5:30
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

file photo
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक पाकिस्तानीआतंकवादी मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’ इसमें कहा गया है कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी।
सेना ने कहा, ‘‘आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है।’’ अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।
J&K | A Pakistani terrorist killed in a joint operation of Indian Army & J&K Police in general area of Buchhar, Uri sector
— JK Media (@jkmediasocial) March 15, 2026
Indian Army says, "Based on a specific intelligence input provided by J&K Police regarding an infiltration attempt, a joint operation was launched on… pic.twitter.com/G5Pgc2XT95