लाइव न्यूज़ :

सर गंगा राम अस्पताल में तत्काल ऑक्सीजन पहुंचाने का उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री से आग्रह : गुप्ता

By भाषा | Updated: April 24, 2021 14:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति करने का शनिवार को आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब है और मरीजों की हालत नाजुक है।

ऑक्सीजन के लगातार कम होते स्तर से जूझ रहे अस्पताल को शुक्रवार की रात ऑक्सीजन टैंकर मिला। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक वहां 500 से अधिक कोविड-19 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 140 को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत है।

आपूर्ति घटने के बाद उसे डेढ़ टन ऑक्सीजन मिली। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में 200 घन मीटर ऑक्सीजन ही बची थी जब उसके भंडार को फिर से भरा गया।

एक अधिकारी ने कहा, “लेकिन यह भी महज दो घंटे तक चलेगी।”

गुप्ता ने ट्वीट किया, “सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ डी एस राणा से अभी-अभी बात की। उन्होंने मुझे बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने से स्थिति और खराब हो गई है। मैं उपराज्यपाल व अरविंद केजरीवाल से तत्काल आधार पर अस्पताल को ऑक्सीजन मुहैया करने का आग्रह करता हूं क्योंकि वहां मरीजों की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र