लाइव न्यूज़ :

कालीन निर्यात को गति देने के लिये सरकार से तत्काल समर्थन की जरूरत: सीईपीसी

By भाषा | Updated: September 20, 2020 20:52 IST

सीईपीसी के चेयरमैन सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि आगरा, मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही जैसे क्षेत्रों में कालीन इकाइयां अपनी कुल क्षमता के केवल 30 से 35 प्रतिशत पर ही काम कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीईपीसी के चेयरमैन सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि इकाइयां लंबित आर्डर की आपूर्ति कर रही हैं और आर्डर की स्थिति अच्छी नहीं है। सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका, रूस, आस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, कनाडा और लातिन अमेरिका के देशों से आर्डर आ रहे हैं।

नयी दिल्ली: कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिये सरकार से तत्काल समर्थन की रविवार को मांग की। परिषद का कहना है कि श्रम पर आधारित यह क्षेत्र कोविड-19 से जुड़ी बाधाओं से पार पाने के लिये जूझ रहा है।

सीईपीसी के चेयरमैन सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि आगरा, मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही जैसे क्षेत्रों में कालीन इकाइयां अपनी कुल क्षमता के केवल 30 से 35 प्रतिशत पर ही काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इकाइयां लंबित आर्डर की आपूर्ति कर रही हैं और आर्डर की स्थिति अच्छी नहीं है।

सिंह ने कहा कि अमेरिका, रूस, आस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, कनाडा और लातिन अमेरिका के देशों से आर्डर आ रहे हैं। कालीन निर्यात में अमेरिका और यूरोप की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘क्षेत्र को सरकार से तत्काल समर्थन की जरूरत है। यदि मदद देने में देरी होती है तो उद्योग पर असर पड़ेगा। हमारे पास ज्यादा काम नहीं है, इसीलिए हम अपने श्रमिकों को नहीं बुला रहे।’’

सिंह ने कहा कि परिषद ने हाल ही में ‘ऑनलाइन’ मेले का आयोजन किया। इसी प्रकार का एक मेला इस महीने के अंत में आस्ट्रेलिया के खरीदारों के लिये आयोजित किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान कालीन निर्यात 25 प्रतिशत घटकर 43.9 करोड़ डॉलर रहा। 

टॅग्स :इंडियाबिज़नेसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां