लाइव न्यूज़ :

तत्काल ऋण एप: चीनी नागरिक समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर तत्काल कर्ज उपलब्ध कराने वाले 11 ऐप के जरिये लिए गए ऋण की समय पर अदायगी नहीं कर पाने वाले लोगों के साथ पैसा वसूली के लिए कथित तौर पर जबरदस्ती करने वाले चीनी नागरिक समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये ऐप इन्हीं लोगों ने विकसित किए थे.

पुलिस ने बताया कि एक चीनी नागरिक समेत दो अन्य व्यक्ति फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार बृहस्पतिवार को यहां एक कॉल सेंटर पर छापे के दौरान चारों गिरफ्तार किये गये । इस कार्यालय का उपयोग ऋण वसूली के लिए किया जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने तत्काल ऋण मुहैया कराने वाले 11 एप बनाये थे और वे लोगों को ऋण देते थे, नहीं चुकाये की स्थिति में भारी जुर्माना लगाते थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ वे अपने इन कॉल सेंटरों के जरिए कर्जदारों के साथ गाली-गलौज करते थे , उन्हें परेशान करते थे, धमकाते थे। ’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्जदारों के रिश्तेदारों एवं परिवार के सदस्यों को फर्जी कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

हाल ही में पुलिस ने ऐप के जरिये ऋण मुहैया कराने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता