लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के किसानों नहीं होगी यूरिया की समस्या, कृषि मंत्री ने दी ये नई जानकारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2019 15:05 IST

कटारिया ने पंत कृषि भवन में प्रदेश में यूरिया उपलब्धता के सम्बंध में उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

Open in App

राजस्थान में यूरिया की समस्या का सामना कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने कहा है कि यूरिया की हर रोज 10 हजार मीट्रिक टन की रैक आ रही है। कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चत हुई है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 7 लाख 56 हजार मीट्रिक टन की आपूर्ति हो चुकी है। इसके साथ ही अब हर रोज नीम कोटेड यूरिया की 10 हजार मीट्रिक टन की रैक आ रही है।

कटारिया ने पंत कृषि भवन में प्रदेश में यूरिया उपलब्धता के सम्बंध में उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के अनुसार ही फसलों में यूरिया का उपयोग करना चाहिए। सिफारिश से अधिक यूरिया डालने से न केवल उत्पादन घटता है बल्कि फसल कीट, पाले और बीमारे के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है।

कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 45 किलो नीम कोटेड यूरिया बैग की कीमत 266 रूपये 40 पैसे निर्धारित कर रखी है, अगर कोई आदान विक्रेता निर्धारित दर से अधिक राशि में यूरिया बेच रहा है, तो उसकी शिकायत कृषि विभाग में की जा सकती है। 

ज्यादा कीमत में यूरिया बेचने वाले और कालाबाजारी करने वाले आदान विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग