लाइव न्यूज़ :

उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का मोदी से आग्रह: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से रमजान खत्म होने तक बढ़े लॉकडाउन

By भाषा | Updated: April 21, 2020 18:30 IST

उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फिरोज बख्त अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं जो बातें कर रहा हूं वो देशहित और मुस्लिम समाज के हित में है।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोज बख्त अहमद ने कहा कि तबलीगी जमात की घटना के बाद अब ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिसके लिए हमारे समुदाय को जिम्मेदार ठहराया जाए।फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की तरफ से माफी चाहते चाहते हैं।

नयी दिल्ली:  मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फिरोज बख्त अहमद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने तक (24 मई) बढ़ा देना चाहिए।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि अगर लॉकडाउन तीन मई के बाद खोला जाता है तो ऐसे में बहुत सारे लोग खरीददारी करने और इबादत के लिए एकत्र हो सकते हैं। रमजान का महीना इस सप्ताहांत आरंभ होगा। अहमद ने तबलीगी जमात से जुड़ी घटना और कुछ स्थानों पर चिकित्सकों पर हमले की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की चीजों को लेकर वह मुस्लिम समुदाय की तरफ से माफी चाहते चाहते हैं।

उनके पत्र के बारे में पूछे जाने पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार सही समय पर फैसले कर रही है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं जो बातें कर रहा हूं वो देशहित और मुस्लिम समाज के हित में है।

तबलीगी जमात की घटना के बाद अब ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिसके लिए हमारे समुदाय को जिम्मेदार ठहराया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तबलीगी जमात के लोगों की वजह से पूरे मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि मुसलमानों का बहुत छोटा तबका इससे संबंधित है।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसइस्लामनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन