लाइव न्यूज़ :

शायर मुनव्वर राणा का बेटा तबरेज अरेस्ट, खुद पर फायरिंग करवाने से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:10 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि तबरेज राणा को उसके खिलाफ रायबरेली में दर्ज मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा और मीडिया में प्रचार पाने के लिए खुद पर हमले की योजना बनाई थी। 28 जून को हिंडोला रातापुर इलाके के पास एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया था। तबरेज राणा के दावों में कई विसंगतियां पाई गई थी।

लखनऊः मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे को बुधवार को रायबरेली पुलिस ने राजधानी के लालकुआं इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ अपने चाचाओं को झूठे मामले में फंसाने के लिए खुद पर हमला करवाने का आरोप है।

राणा के बेटे का अपने चाचाओं के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि तबरेज राणा को उसके खिलाफ रायबरेली में दर्ज मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। तबरेज तिलोई से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, इसलिये उन्होंने सुरक्षा और मीडिया में प्रचार पाने के लिए खुद पर हमले की योजना बनाई थी।

शायर के बेटे ने रायबरेली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून को हिंडोला रातापुर इलाके के पास एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया था। पुलिस के मुताबिक कि जब मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष पुलिस बल का गठन किया गया और उसने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज मामले की जांच की थी तब तबरेज राणा के दावों में कई विसंगतियां पाई गई थी।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया था कि घटना के समय तबरेज एक वाहन में अकेला पाया गया था, हालांकि उसने दावा किया था कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। विस्तृत जांच में यह पता चला था कि तबरेज का अपने चाचाओं के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसे उन्होंने फरवरी 2021 में ही बेच दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि तबरेज ने अपने दो साथियों - हलीम और सुल्तान अली - के साथ मिलकर खुद पर हमले की कहानी बनायी ताकि गोली चलने के मामले में वह अपने चाचाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवा सकें।

पिछले शुक्रवार को शायर मुनव्वर राणा के के खिलाफ राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से करने के मामले में धार्मिक भावना भड़काने, अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया