लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ में दिलीप कुमार के नाम पर रखा जाएगा उर्दू सांस्कृतिक केंद्र का नाम: मंत्री

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:21 IST

Open in App

औरंगाबाद/नांदेड़, 14 जुलाई महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि राज्य के नांदेड़ में सांस्कृतिक केंद्र ‘उर्दू घर’ का नाम दिवंगत महान अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर रखा जाएगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने मलिक और अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को उर्दू घर का उद्घाटन किया।

मलिक ने कहा, "दिलीप कुमार न केवल एक कलाकार थे, बल्कि उन्हें कई भाषाएं भी आती थीं। उन्होंने उर्दू माध्यम से अपनी शिक्षा हासिल की थी। इसलिए, सरकार इस उर्दू घर का नाम दिवंगत अभिनेता के नाम पर रखने का फैसला करेगी।"

मंत्री ने कहा, "मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझसे पूछते हैं कि उर्दू अकादमी कब अस्तित्व में आएगी। चूंकि राज्य की सरकार में तीन दल शामिल हैं, हम तब तक कुछ नहीं कर सकते जब तक कि सर्वसम्मति से निर्णय नहीं लिया जाता। जब कभी भविष्य में कोई उर्दू अकादमी अस्तित्व में आती है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उर्दू के विद्वान इस परियोजना में शामिल हों।"

राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए अधिक बजटीय आवंटन की आवश्यकता व्यक्त करते हुए, चव्हाण ने कहा, "अल्पसंख्यक विभाग का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है, जो कम है। आवंटन को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये किया जाना चाहिए और मैं इस मुद्दे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समक्ष उठाऊंगा। नांदेड़ में इंजीनियरिंग और चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रावास की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट