लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव बुधवार को

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:11 IST

Open in App

अमरावती, नौ मार्च आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। यह चुनाव वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के शासन की पहली परीक्षा माना जा रहा है।

शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब विपक्ष संयुक्त रूप से सरकार पर हमलावर है और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर नगर निकायों पर कब्जा जमाने के लिए ज्यादती करने, सरकारी तंत्र, खासकर पुलिस के, दुरुपयोग का आरोप लगा रहा है।

विपक्षी पार्टियां (मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र) पुनीवेंदुला, पुंगननुरू (चित्तूर जिला), पिडुगुराला और मचेरला (दोनों गुंटूर जिले में) नगर निकायों के सभी वार्डों में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की ‘सर्वसम्मति से’ जीत का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साध रही हैं।

इसके अलावा भी कई अन्य नगर निकायों में कई वार्डों पर सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार ‘निर्विरोध’ जीत गए हैं जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए हैं।

बहरहाल, 71 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों तथा 12 नगर निगमों के लिए बुधवार को वोट पडेंगे, जिनमें 78.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम में एक दशक बाद चुनाव हो रहे हैं। यह उसका विस्तार होने के एक बाद पहला चुनाव है।

विपक्षी तेदेपा, भाजपा, कांग्रेस, जन सेना, भाकपा, माकपा ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) से मांग की है कि वाईएसआर कांग्रेस द्वारा किए गए कथित कदाचार के मद्देनजर पिछले साल जारी चुनाव अधिसूचना को रद्द करें और नई अधिसूचना जारी करें।

बहरहाल, एसईसी ने कुछ उन नगरपालिकाओं में विपक्षी उम्मीदवारों को सबूतों के साथ शिकायत दायर करने का मौका दिया है जहां उनसे कथित रूप से जबरन नामांकन वापस कराया गया है, ताकि उनके मामले पर पुनर्विचार किया जा सके।

सबकी नजरें गुंटूर नगर निगम, विजयवाड़ा नगर निगम और विशाखापत्तनम नगर निगम के चुनावों पर हैं। इन नगर निकायों के नतीजों को राज्य की विवादित राजधानी के मुद्दे पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र