लाइव न्यूज़ :

यू आर अनंतमूर्ति की कन्नड रचना ‘अवस्थे’ का अंग्रेजी में प्रकाशन होगा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रसिद्ध कन्नड लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता यू आर अनंतमूर्ति की मशहूर साहित्यिक कृति ‘अवस्थे’ (अवस्था) अब अंग्रेजी के पाठकों के लिए भी उपलब्ध होगी। हार्परकॉलिन्स प्रकाशक ने इस संबंध में घोषणा की।

कन्नड भाषा में सबसे पहले 1978 में प्रकाशित ‘अवस्थे’ किसानों के एक क्रांतिकारी नेता कृष्णप्पा गौड़ा की कहानी है।

रोग-शय्या पर पड़े गौड़ा अपनी अंतरात्मा और पार्टी के लोगों की योजनाओं के बीच द्वंद्व में फंसे होते हैं।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा, ‘‘अनंतमूर्ति जाति, गरीबी, संकीर्णता जैसे जीवन के प्रतिवादों को बड़ी सहजता के साथ प्रकृति की आभा, कविता के महात्म्य, मित्रता की खुशी जैसे जीवन के उल्लास वाले तत्वों के साथ संतुलित करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अवस्थे एक उत्कृष्ट भारतीय उपन्यास है।’’

न्यूयॉर्क में सनी कॉलेज, ओल्ड वेस्टबरी में अंग्रेजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नारायण हेगड़े ने उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos