लाइव न्यूज़ :

UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी दिन, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2021 11:15 IST

UPTET 2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर थी जो अब बढ़कर 26 तारीख कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख एक दिन के लिए बढ़ाई गई है।परीक्षा के लिए उम्मीदवार updeled.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की फीस भरने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर और प्रिंट आउट जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 के लिए अगर आपने आवेदन नहीं किया है तो आखिरी मौका अभी भी आपके पास मौजूद है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने आवेदन की तारीख एक दिन के लिए बढा़ई है। 

ऐसे में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज (26 अक्टूबर 2021) है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार updeled.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की फीस भरने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2021 है। वहीं, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2021 रखी गई है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन कल, 25 अक्टूबर को समाप्त हो रहे थे।

UPTET 2021: कैसे करें आवेदन?

- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. पर जाना होगा।

- यहां UPTET 2021 लिंक पर क्लिक करें। ये लिंक आपको होमपेज पर ही नजर आ जाएगा।

- इसके बाद अपना लॉगइन डिटेल वहां डाले या फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन की फीस भी ऑनलाइन भर दें।

- इसके बाद सब्मिट पर क्लिक कर दें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें और इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UPTET 2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद एक आधिकारिक आंसर की भी जारी की जाएगी और उम्मीदवार इसे चुनौती भी दे सकते हैं। ऐसा 6 से 28 दिसंबर तक किया जा सकता है। इस संबंध में और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीटीईटी की आधिकारिक साइट को भी देख सकते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया