लाइव न्यूज़ :

UPSRTC दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-गाजियाबाद के लिए टैक्सी बुक करने पर वसूलेगा 10 हजार रुपये किराया, जानिए क्यों होगी खास सर्विस शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 14, 2020 09:40 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विभिन्न स्थानों पर लोग फंसे हुए हैं और घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं यूपीएसआरटीसी की टैक्सी बुक करने का न्यूनतम किराया सेडान के लिए 10000 रुपये और SUV के लिए 12000 रुपये रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देUPSRTC इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा और गाजियाबाद की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को सुविधा देगा।जो यात्री 250 किमी के दायरे में किसी भी गंतव्य पर जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी लेगा उसे 10,000 रुपये का किराया देना होगा।

नोएडाः कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन है। इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा और गाजियाबाद की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को सुविधा देगा, लेकिन इसके लिए वह यात्रियों से अधिक किराया वसूलेगा। जो यात्री 250 किमी के दायरे में किसी भी गंतव्य पर जाने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी लेगा उसे 10,000 रुपये का किराया देना होगा।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां एक ओर कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विभिन्न स्थानों पर लोग फंसे हुए हैं और घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं यूपीएसआरटीसी की टैक्सी बुक करने का न्यूनतम किराया सेडान के लिए 10000 रुपये और SUV के लिए 12000 रुपये रखा है। इसके अलावा निगम 250 किमी से अधिक की अतिरिक्त दूरी के लिए अलग से शुल्क वसूलेगा। 

इसके अलावा UPSRTC ने बसों की भी सर्विस निर्धारित की है, जिसमें गैर-वातानुकूलित बस का न्यूनतम किराया 1000 रुपये प्रति सीट और वातानुकूलित बस का 1320 प्रति सीट होगा। यहा किराया 100 किमी तक की दूरी पर तय किया गया है। 

यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने 9 मई को नोएडा और गाजियाबाद में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधकों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से वापस लाए गए क्षेत्रीय निवासियों की यात्रा को वे सुविधाजनक बनाएं। दिल्ली हवाई अड्डे से नोएडा-गाजियाबाद और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए यह सुविधा दी जाए। निगम हवाई अड्डे पर बसों और टैक्सियों को उपलब्ध कराए। पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों को यात्रा करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी और कोविद -19 के कोई लक्षण नहीं मिलेंगे वे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

पत्र में कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए बसों में अधिकतम 26 लोगों बैठाया जा सकेगा। मौजूदा समय में विदेशों से वापस लाए गए सभी लोगों को दिल्ली में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। एक बार जब क्वारंटाइन अवधि पूरी हो जाएगी, तो परिवहन विभाग नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में उनकी यात्रा के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां