लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बहन की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:06 IST

Open in App

नोएडा, 14 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक युवती ने कथित तौर पर अपनी बड़ी बहन से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। बहन ने युवती को किसी बात के लिए डांट दिया था। वहीं एक अन्य मामले में एक नव विवाहिता ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो पुरूषों की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाली कुमारी नीरज (22 वर्ष) ने मंगलवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नीरज अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही थी और किसी बात पर बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 27 के एफ- ब्लॉक में रहने वाली आराध्या पाठक (22 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश पाठक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते मंगलवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आराध्या की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि उसके मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है और अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले संजय कुमार की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 40 में रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह का शव उनके घर पर मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब