लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी ने संयुक्त सचिव, उप सचिव पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों का चयन किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्र सरकार के विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव पदों के लिए निजी क्षेत्र के 31 विशेषज्ञों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इन लोगों में तीन संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और नौ उप सचिव शामिल हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सही प्रतिभा को सही भूमिका प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सही प्रतिभा को सही भूमिका में रखने के लिए एक बड़े कदम के रूप में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यूपीएससी द्वारा उचित चयन प्रक्रिया के बाद, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक व उप सचिव के रूप में 31 सीधी भर्तियों की घोषणा की।’’

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 14 दिसंबर,2020 और 12 फरवरी,2021 को यूपीएसएसी से संविदा या प्रतिनियुक्ति आधार पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में संयुक्त सचिव, उप सचिव के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन करने का अनुरोध किया था।

यूपीएससी ने छह फरवरी 2021 को ऑनलाइन आवेदन द्वारा संयुक्त सचिव/निदेशक स्तर की भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की। उप सचिव पदों के लिए 20 मार्च को भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत हुई। संयुक्त सचिव के लिए 295, निदेशक स्तर के पदों के लिए 1247 और उप सचिव स्तर के पदों के लिए 489 आवेदन मिले।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों के आधार पर 231 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया। 27 सितंबर से आठ अक्टूबर 2021 के बीच साक्षात्कार का आयोजन किया गया और 31 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू