लाइव न्यूज़ :

UPSC के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल 2022 तक होगा, जानें वर्तमान में कौन-कौन हैं आयोग के सदस्य

By भाषा | Updated: August 8, 2020 14:59 IST

यूपीएससी में शामिल होने से पहले प्रदीप कुमार जोशी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप कुमार जोशी का यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक होगा।प्रदीप कुमार जोशी राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) के निदेशक के रूप में भी काम किया है।वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ, प्रो जोशी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक रहेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जोशी 12 मई, 2015 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य बने थे। शुक्रवार को उन्हें यूपीएससी के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आयोग देश के नौकरशाहों और राजनयिकों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। अधिकारियों ने कहा कि जोशी का यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे।

बता दें कि वर्तमान में, भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के सदस्य हैं।  

बयान के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) के निदेशक के रूप में भी काम किया है। बयान में कहा गया है, ‘‘अपने शानदार अकादमिक करियर में, प्रोफेसर जोशी ने परास्नातक स्तर पर 28 वर्षों से अधिक समय तक पढ़ाया और विभिन्न नीति निर्धारण, शैक्षणिक और प्रशासनिक निकायों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।’’

वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ, प्रो जोशी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ ही यूपीएससी में एक सदस्य का पद खाली हो गया है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं