लाइव न्यूज़ :

UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित, 11.52 लाख छात्रों में से 13090 पास, यहां करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2022 19:27 IST

UPSC Prelims Result 2022: यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची क्रमांक के साथ जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था।परीक्षा के लिये 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 861 रिक्तियों को भरा जाना था जिसे अब बढ़ाकर 1,022 कर दिया गया है।

UPSC Prelims Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को लोक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा की जिसके आधार पर 13 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्‍त कर ली है।

आयोग द्वारा तीन चरणों में लोक सेवा परीक्षा का वार्षिक रूप से आयोजन किया जाता है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है।

लोक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा के लिये 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किया था और इसमें 13,090 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची क्रमांक के साथ जारी की है।

अधिकारी के अनुसार, प्रारंभ में लोक सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से 861 रिक्तियों को भरा जाना था जिसे अब बढ़ाकर 1,022 कर दिया गया है। आयोग के बयान के अनुसार, परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा(मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-I (डीएएफ-I) में पुन: आवेदन करना है।

डीएएफ-I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी। इसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के अंक, कटऑफ अंक और उत्‍तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी । 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है