लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी ने सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन शुरू की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सरकारी नौकरी के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों की मदद के लिए बुधवार को टोल फ्री हेल्पलाइन की शुरुआत की।

यूपीएससी देश के नौकरशाहों, राजनयिकों और पुलिस अधिकारियों की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा कराता है। इसके साथ ही वह अन्य सरकारी अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है।

यूपीएससी ने बयान में कहा, ‘‘यह पहल ऐसे उम्मीदवारों की आशंकाओं का मित्रभाव से समाधान करने की आयोग की कोशिश का हिस्सा है।’’आयोग ने बताया कि यह हेल्पलाइन सभी कार्यदिवस कार्यालय समय के दौरान काम करेगी।

बयान में कहा गया कि आयोग ने टोल फ्री नंबर 1800118711 की शुरुआत अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), दिव्यांग उम्मीदवारों की सहायता के उद्देश्य से शुरू किया है जिन्होंने भर्ती के लिए अयोग की परीक्षा के लिए आवेदन किया है या आवेदन करने के इच्छुक हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘उपरोक्त श्रेणी के उम्मीदवार अगर किसी आवेदन को भरने में या आयोग की परीक्षा/भर्ती के संदर्भ में कोई आशंका का समाधान चाहते हैं तो उनकी सहायता के लिए समर्पित इस हेल्पलाइन पर वे संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह