लाइव न्यूज़ :

UPSC Result (CSE) 2020: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, 761 उम्मीदवार पास, यहां देखें रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2021 20:06 IST

UPSC Result (CSE) 2020 Direc Link: मुख्य लिखित परीक्षा 8 से 17 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इंटरव्यू 2 अगस्त से 22 सितंबर के बीच आयोजित हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2020 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

शुभम कुमार इस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं।

उम्मीदवारों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और इंटव्यू के आधार पर किया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा 8 से 17 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इंटरव्यू 2 अगस्त से 22 सितंबर के बीच आयोजित हुए थे। मुख्य परीक्षा से पहले प्रारंभिक परीक्षा भी पिछले साल अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद 2046 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था।

इंटरव्यू के बाद चयन सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम आया है उनका रोल नंबर यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। इस डायरेक्ट लिक पर भी अपना रिजल्ट आप चेक कर सकते हैं।

UPSC Result (CSE) 2020 फाइनल रिजल्ट यहां देखें

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?