लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 के परिणाम की मंगलवार को घोषणा की।

उसने कहा कि सफल उम्मीदवारों का व्यक्तित्व साक्षात्कार शीघ्र ही शुरू होगा और यह शाहजहां रोड पर धौलपुर हाउस में आयोग के कार्यालय में होगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य सेवाओं के वास्ते अधिकारियों के चयन के लिए हर साल सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों-- प्राथमिक, मुख्य और साक्षात्कार में होती है ।

कार्मिक मंत्रालय के बयान के अनुसार साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को उम्र, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर तबके, विकलांगता आदि के दावे के समर्थन में संबंधित मूल प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों को पेश करना होगा।

उसमें कहा गया, ‘‘ इसलिए उन्हें ये दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को व्यक्तित्व साक्षात्कार के लिए शीघ्र ही ई-सम्मन उपलब्ध कराये जायेंगे जो आयोग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीएससी डॉट गर्वनमेंट डॉट इन और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीएससी ऑनलाइन डॉट इन से डाउनलोड किया जा सकता है।’’

उसमें कहा गया है कि आयोग व्यक्तित्व साक्षात्कार के लिए कोई कागजी सम्मन पत्र नहीं भेजेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘ उम्मीदवारों को व्यक्तित्व साक्षात्कार की जो तारीख और समय बताया जाएगा, उसमें साधारण रूप से किसी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा