लाइव न्यूज़ :

Civil Services final Result: सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया श्रेय

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2022 17:22 IST

टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। हालांकि उनकी उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। वे इतिहास की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस की है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रुति शर्मा ने DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया ग्रेजुएशनदिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से किया पीजीइस बार 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। अपनी सफलता से उत्साहित शर्मा ने कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बारे में आश्वस्त थीं, लेकिन मेरिट सूची में शीर्ष पर आना उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। श्रुति शर्मा भारतीय प्रशासन सेवा (आईएएस) से जुड़कर देश की सेवा करना चाहती हैं।

DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन

टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। हालांकि उनकी उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। वे इतिहास की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफंस की है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) का रुख किया। लेकिन बीच में उन्होंने जेएनयू को छोड़ फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से अपना पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया।

जामिया कोचिंग एकेडमी को दिया कामयाबी का श्रेय  

श्रुति एक होनहार छात्रा रहीं। उन्होंने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) को दिया है। इसी अकादमी से ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। बता दें कि इस बार ऑल इंडिया टॉपर सहित कुल 23 उम्मीदवारों ने जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। आपको बता दें कि 30 मई को घोषित हुए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित हुए हैं। इसमें टॉपर की लिस्ट में टॉप थ्री में श्रुति शर्मा सहित महिलाएं कैंडिडेट्स के नाम हैं। 

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के शीर्ष 10 उम्मीदवार

1. श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237)2. अंकिता अग्रवाल (रोल नंबर 0611497)3. गामिनी सिंगला (रोल नंबर 3524519)4. ऐश्वर्या वर्मा (रोल नंबर 5401266)5. उत्कर्ष द्विवेदी (रोल नंबर 0804881)6. यक्ष चौधरी (रोल नंबर 0834409)7. सम्यक एस जैन (रोल नंबर 0886777)8. इशिता राठी (रोल नंबर 0801479)9. प्रीतम कुमार (रोल नंबर 1118762)10. हरकीरत सिंह रंधावा (रोल नंबर 0839316) 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया