UPSC Result 2021: टॉप 25 में 15 पुरुष और 10 महिलाएं, सामान्य वर्ग से 244 और अन्य पिछड़ा वर्ग से 203 छात्रों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2022 15:22 IST2022-05-30T16:59:45+5:302022-05-31T15:22:08+5:30

UPSC Civil Services final result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किये, जिसमें पहले तीन स्थानों पर महिलाएं हैं। श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

UPSC Civil Services final result 2021 top 25 15 men and 10 women, 244 general category and 203 from other backward classes see list | UPSC Result 2021: टॉप 25 में 15 पुरुष और 10 महिलाएं, सामान्य वर्ग से 244 और अन्य पिछड़ा वर्ग से 203 छात्रों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट

इस साल पहली बार सभी शीर्ष 4 रैंक महिलाओं को मिली हैं। शीर्ष 25 स्थानों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। 

Highlightsश्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और 2021 में आईएएस टॉपर बनी हैं।आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।यूपीएससी रिजल्ट 2021 के साथ यूपीएससी टॉपर्स 2021 की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

UPSC Civil Services final result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परिणाम 2021 आज घोषित कर दिया गया है। सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2021 या CSE अंतिम परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।श्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और 2021 में आईएएस टॉपर बनी हैं।

उम्मीदवार जो यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। यूपीएससी रिजल्ट 2021 के साथ यूपीएससी टॉपर्स 2021 की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

इस साल पहली बार सभी शीर्ष 3 रैंक महिलाओं को मिली हैं। शीर्ष 25 स्थानों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। आयोग ने बताया कि सफल परीक्षार्थियों में सामान्य वर्ग के 244, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 73, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203, अनुसूचित जाति के 105 और अनुसूचित जनजाति के 60 परीक्षार्थी शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि 508 पुरुष और 177 महिलाओं समेत कुल 685 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिये उनके नामों की अनुशंसा की है। आयोग ने कहा, ''सफल परीक्षार्थियों में पहले तीन पायदानों पर महिलाएं रहीं।''

दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक शर्मा का परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय इतिहास भी था। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई कर चुकीं अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा में उनके वैकल्पिक विषय राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध थे। कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने वाली सिंगला तीसरे स्थान पर रहीं।

परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था। ऐश्वर्य वर्मा चौथे जबकि उत्कर्ष द्विवेदी पांचवें स्थान पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी और परीक्षा पास न करने वालों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 पास करने वालों को बधाई। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं, जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।''

प्रधानमंत्री ने लिखा, ''मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"

हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है। यूपीएससी की लिखित (मुख्य) परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2022 में किया गया था और साक्षात्कार अप्रैल-मई में आयोजित किए गए थे।

80 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है जबकि एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है। आयोग ने कहा, ''यूपीएससी परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक 'सुविधा काउंटर' है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा / भर्ती के संबंध में कोई भी जानकारी / स्पष्टीकरण, कार्य दिवसों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से जा कर या फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।'' यूपीएससी की वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध हैं। आयोग ने कहा, ''परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर परीक्षा के अंक उपलब्ध होंगे।''

Web Title: UPSC Civil Services final result 2021 top 25 15 men and 10 women, 244 general category and 203 from other backward classes see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे