लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी ने अविवाहित महिलाओं को एनडीए, नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अविवाहित महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी है। एक आधिकारिक वक्तव्य में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने इस बाबत निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में यह कदम उठाया गया है।

वक्तव्य में बताया गया कि शीर्ष न्यायालय के अंतरिम निर्देश का अनुपालन करते हुए यूपीएससी ने इस परीक्षा के लिए अपनी वेबसाइट पर ‘‘केवल अविवाहित महिला उम्मीदवारों’’ के लिए आवेदन की व्यवस्था करने का फैसला किया है जो राष्ट्रीयता, आयु, शैक्षणिक योग्यता आदि मापदंडों पर खरी उतरती हैं।

इसमें बताया गया कि महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड तथा रिक्तियों की संख्या के बारे में जानकारी रक्षा मंत्रालय से मिलने के बाद दी जाएगी। अविवाहित महिला उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर 24 सितंबर से आठ अक्टूबर शाम छह बजे तक आवेदन कर सकती हैं।

वक्तव्य में बताया गया कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यह परीक्षा 14 नवंबर को होगी।

उच्चतम न्यायालय ने 18 अगस्त को लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए योग्य महिलाओं को नवंबर में एनडीए की परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया