UPSC 2021: इस साल केवल 25 मुस्लिम उम्मीदवार ही हो पाए है पास, पिछले 10 सालों में यह है सबसे खराब प्रदर्शन, यहां देखें पूरी लिस्ट

By आजाद खान | Updated: June 3, 2022 15:16 IST2022-06-03T15:06:36+5:302022-06-03T15:16:28+5:30

UPSC 2021: आपको बता दें कि अखिल भारतीय सिविल सेवा में मुस्लिमों की संख्या पहले से घट कर और भी कम हो गई है और यह संख्या अब लगभग तीन फीसदी ही आकर रह गई है।

UPSC 2021 Only 25 Muslim candidates have been pass this year worst performance last 10 years see the full list here shruti sharma | UPSC 2021: इस साल केवल 25 मुस्लिम उम्मीदवार ही हो पाए है पास, पिछले 10 सालों में यह है सबसे खराब प्रदर्शन, यहां देखें पूरी लिस्ट

UPSC 2021: इस साल केवल 25 मुस्लिम उम्मीदवार ही हो पाए है पास, पिछले 10 सालों में यह है सबसे खराब प्रदर्शन, यहां देखें पूरी लिस्ट

HighlightsUPSC 2021 में मुस्लिम उम्मीदवारों द्वारा अच्छा प्रदर्शन नहीं हुआ है। पिछले 10 सालों के मुकाबले इस साल सबसे कम उम्मीदवार पास हो पाए है। यही नहीं पिछले 10 सालों में 2016 में सबसे ज्यादा 52 उम्मीदवार पास हुए थे।

UPSC 2021: सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2021 के रिजल्ट को जारी किया था। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान को अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने हासिल किया है। इस साल कुल 685 उम्मीदवार पास हुए है जिसमें 25 मुस्लिम छात्र है। मुस्लिम उम्मीदवारों में अरीबा नोमन ने टॉप किया है और उनका ऑल इंडिया रैंक 109 है। बताया जा रहा है कि हर साल के मुकाबले इस साल मुस्लिम उम्मीदवारों के प्रदर्शन में कमी देखने को मिली है और यह पिछले एक दशक में मुस्लिम उम्मीदवारों का सबसे खराब प्रदर्शन है। 

UPSC 2021 में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन

मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा है। पिछले दस सालों में इस साल सबसे कम उम्मीदवार पास हुए हैं। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो अखिल भारतीय सिविल सेवा में मुस्लिमों की संख्या पहले से घट कर और भी कम हो गई है और यह संख्या अब लगभग तीन फीसदी ही आकर रह गई है। पिछले साल 31 मुसलमानों ने यानी लगभग 4.07 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सिविल सेवा में अपनी जगह बनाई थी। यही नहीं इस साल टॉप 100 में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं आ पाए है। 

यह है UPSC 2021 में इस साल पास होने वाले टॉप 25 उम्मीदवारों की लिस्ट

1: अरीबा नोमन, 109
2: मोहम्मद सबूर खान, 125
3: सैयद मुस्तफा हाशमी, 162
4: अफनान अब्दुस समद, 274
5: अरशद मोहम्मद
6: मोहम्मद साकिब आलम, 279
7: असरार अहमद किचलू, 287
8: आशिक अली, 305 
9: मोहम्मद अब्दुल रऊफ शाइक, 309
10: नाज़ीश उमर अंसारी, 344
11: फैसल खान, 364
12: शुमैला चौधरी, 368
13: माविस तक, 386
14: मोहम्मद कमरउददीन खान, 414
15: मोहम्मद शब्बीर 419
16: फैसल रजा, 441
17: मासूम रजा खान, 457
18: आशिफ ए, 464
19: मुस्कान डागर, 474 
20: तहसीनबानु दावाड़ी, 483
21: शेख मोहम्मद ज़ैब जाकिर, 496
22: मोहम्मद सिद्दीक शरीफ, 516
23: मोहम्मद शौकत अज़ीम, 545
24: मक्कमयुम होस्नी मुबारक,575
25 : अनवर हुसैन, 600

पिछले साल UPSC CSE 2020 की परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों में से 31 छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। वहीं अगर हम बात करें 2019 की इस साल पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2020 से भी ज्यादा थी। इस साल कुल 42 उम्मीदवार ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की थी। ऐसे में 2009 से मस्लिम उम्मीदवारों द्वारा पास होने की संख्या नीचे दी गई है। 

साल    उम्मीदवारों के पास होने की संख्या
2009       31

2010       21

2011       31

2012       30

2013       34

2014       38

2015       34

2016       52

2017       50

2018       27

2019       42

2020       31

2021       25

UPSC 2021:  टॉप 25 उम्मीदवारों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं

इस साल जितने भी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है, उसमें 508 पुरूष है और बाकी 117 महिलाएं है। वहीं इस साल टॉप करने वाले तीन उम्मीदवारों में महिलाएं ही है। लड़के इस बार बाजी मारने से चूक गए है। आपको बता दें कि टॉप 25 उम्मीदवारों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। इनकी पढ़ाई इंजीनियरिंग में स्नातक से लेकर; मानविकी; देश के प्रमुख संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, VIT, PEC, मुंबई विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, GB पंत विश्वविद्यालय, आदि से वाणिज्य और चिकित्सा विज्ञान में शिक्षा हासिल की है। 

Web Title: UPSC 2021 Only 25 Muslim candidates have been pass this year worst performance last 10 years see the full list here shruti sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे