लाइव न्यूज़ :

UP के युवक को चीनी युवती से हुआ प्रेम, कोरोना वायरस बना विलेन, अब होगी शादी, ये है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 13:13 IST

भारतीय युवक को चीनी लड़की से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, चीनी युवती को भारत आने की इजाजत नहीं मिल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने चीन से लोगों के भारत आने पर रोक लगा दी है।ऐसे में खबर यह भी आई थी कि एक प्रेमी जोड़े की शादी में कोरोना वायरस की वजह से रूकावट आ रही थी। 

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए।

भारत सरकार ने चीन से लोगों के भारत आने पर रोक लगा दी है। ऐसे में खबर यह भी आई थी कि एक प्रेमी जोड़े की शादी में कोरोना वायरस की वजह से रूकावट आ रही थी। 

दरअसल, भारतीय युवक को चीनी लड़की से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, चीनी युवती को भारत आने की इजाजत नहीं मिल रही थी। इसके बाद भारत सरकार को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्हें भारत आने की इजाजत मिल गई।     

कब कैसे हुआ प्यार-बता दें कि यूपी के एक शख्स के प्यार के आगे करॉना वायरस का डर भी हार गया है। भारत सरकार की इजाजत के बाद चीनी युवती हापुड़ आ गई है और अब उसकी शादी होगी। दरअसल, हापुड़ का एक शख्स और यह चीनी लड़की करीब 7 साल से एक दूसरे को जानते थे और अब शादी करने वाले थे। इसी महीने इनकी शादी थी, लेकिन करॉना वायरस की वजह से भारत सरकार ने सभी चीनी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। इस वजह से शादी पर संशय बना हुआ था। अब चीनी युवती भारत पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर दूल्हे के घरवालों ने उसका स्वागत किया। 

लड़की को नहीं आने दिया जाता देश तो क्या होतादरअसल, शख्स 2013 में वह पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क गया था और इसके बाद वह अमेरिका में नौकरी करता है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक चीनी युवती से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। दोनों का करियर जब सेटल हुआ तो उन्होंने इस साल शादी करने का प्लान किया। शादी के लिए युवक 1 फरवरी को न्यू यॉर्क से भारत आ गया। 2 दिन बाद युवती भी वहां से भारत आने वाली थी, लेकिन 3 फरवरी को चीनी नागरिक होने की वजह से उसका वीजा कैंसल कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने वीजा के लिए मैनुअली अप्लाई करने को कहा था। अगर लड़की तय समय पर भारत नहीं आती तो शादी को आगे बढ़ा दिया जाता। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशचीनवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह