लाइव न्यूज़ :

मप्र विधानसभा में किसानों की फसल ऋण माफी योजना के मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस ने किया बहिर्गमन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:36 IST

Open in App

भोपाल, नौ मार्च मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को किसानों के लिये फसल ऋण माफी योजना के मुद्दे पर हंगामा हुआ और इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिये स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुयी तो विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने इस मुद्दे पर सदन से बहिगर्मन किया ।

कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार से इस बारे में जवाब मांगा कि क्या वह पूर्व की कमलनाथ सरकार के दौरान चलाई गई योजना के अनुसार शेष किसानों का फसल ऋण माफ करेगी।

हालांकि, इसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के मुद्दे पर किसानों को धोखा दिया।

कांग्रेस सदस्यों ने कृषि मंत्री के इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने स्वीकार किया था कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए थे।

उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश सरकार को अब स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह शेष बचे किसानों का कर्ज माफ करेंगे या नहीं।

इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक साथ बोलना शुरु कर दिया। इससे सदन में शोर शराबा होने लगा।

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में किसी भी किसान को दो लाख रुपये की कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला।

इसके बाद कांग्रेस सदस्य प्रियव्रत सिंह, गोविंद सिंह, सज्जन सिंह व अन्य ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

सदन में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कार्यवाही पांच मिनट के लिये स्थगित कर दी। जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुयी तब भी इस मुद्दे पर चर्चा जारी रही और हंगामे के बीच काग्रेस सदस्य विरोध स्वरुप सदन से बहिर्गम कर गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया