लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा में कोयला आवंटन के मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न पर हंगामा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:35 IST

Open in App

पणजी, 30 मार्च मध्य प्रदेश में गोवा को आवंटित कोयले की एक खदान के बारे में मंगलवार को गोवा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल को स्थगित करने की एक मंत्री की मांग पर विपक्ष ने प्रश्नकाल बाधित किया।

विधायक रोहन खूंटे (निर्दलीय) और विजय सरदेसाई (गोवा फॉरवर्ड पार्टी) अध्यक्ष के आसन्न के पास चले आए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटणेकर को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

खूंटे ने मध्य प्रदेश में कोयले की खदान के आवंटन पर प्रश्न किया था।

राज्य के उद्योग मंत्री विश्वजीत राणे ने लिखित उत्तर दिया था लेकिन वह प्रश्न को स्थगित करना चाहते थे ताकि और समय लेकर विस्तार से इसका उत्तर दे सकें।

इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन में शोर मचाने लगे और खूंटे ने मंत्री से पूछा कि वह किस नियम के तहत सदन के पटल पर रखे गए प्रश्न को स्थगित करना चाहते हैं।

विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक हजार करोड़ रुपये के कोयला घोटाले को छिपाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?