CAA पर हंगामाः भाजपा ने कहा- कांग्रेस विधायक खादर ‘सीधे-सीधे जिम्मेदार’, गोलीबारी में दो की गई जान

By भाषा | Updated: December 20, 2019 14:22 IST2019-12-20T14:22:46+5:302019-12-20T14:22:46+5:30

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक यू टी खादर ने लोगों में डर पैदाकर उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया। वह मंगलुरु पुलिस की (बृहस्पतिवार की) गोलीबारी में दो लोगों की जान जाने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

Uproar over CAA: BJP said- Congress MLA Khadar is 'directly responsible', two killed in firing | CAA पर हंगामाः भाजपा ने कहा- कांग्रेस विधायक खादर ‘सीधे-सीधे जिम्मेदार’, गोलीबारी में दो की गई जान

वह मंगलुरु पुलिस की (बृहस्पतिवार की) गोलीबारी में दो लोगों की जान जाने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

Highlightsमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘खादर जैसे लोगों के कारण ही ऐसी चीजें हो रही हैं।हालांकि खादर ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत के लिए मंगलुरु कांग्रेस विधायक यू टी खादर ‘‘सीधे-सीधे जिम्मेदार’’ हैं।

पार्टी ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस विधायक यू टी खादर ने लोगों में डर पैदाकर उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया। वह मंगलुरु पुलिस की (बृहस्पतिवार की) गोलीबारी में दो लोगों की जान जाने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए...।’’ प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘खादर जैसे लोगों के कारण ही ऐसी चीजें हो रही हैं और अगर वे इसी तरह से इसे करते रहे तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।’’

हालांकि खादर ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘सीएए के विरोध में उत्तर भारत में व्यापक विरोध हुआ है और इसके चलते देश का वह हिस्सा जल रहा है।’’

खादर ने कहा, ‘‘हमारे राज्य में प्रदर्शन की आंच फैलने को लेकर मैं चिंतित था और चाहता था कि कर्नाटक में ऐसे हालात पैदा नहीं हों।’’ पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि प्रदर्शन के कारण हमारा राज्य नहीं जलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया कि कर्नाटक जलेगा।’’ 

Web Title: Uproar over CAA: BJP said- Congress MLA Khadar is 'directly responsible', two killed in firing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे