लाइव न्यूज़ :

बरेली की कचहरी में कथित लव जिहाद के मामले को लेकर हंगामा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:59 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 20 अप्रैल बरेली की कचहरी में दिल्ली से लापता एक किशोरी के दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और कथित लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक और उसके परिजनों को घेर लिया।

सूत्रों के अनुसार हंगामे के बीच युवक भाग निकला लेकिन पुलिस उसके माता-पिता और किशोरी को महिला थाने में ले गई। पुलिस के अनुसार किशोरी के भाई को दिल्ली से बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी दिल्ली के बदरपुर इलाके में अपने भाई के साथ रहती थी और कुछ दिन पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट वहां के थाने में दर्ज है।

बरेली महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर छवि सिंह ने मंगलवार को बताया कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज है और वहां की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। दिल्ली पुलिस के आने पर लड़की को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

बजरंग दल के सह संयोजक नीरज चौरसिया ने कहा कि किशोरी हिंदू है।

चौरसिया ने आरोप लगाया कि ‘‘आरोपी उसे 50,000 रूपये में बेचना चाह रहे थे, इसी सूचना पर हम लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है