लाइव न्यूज़ :

कोरोना टीकों के मुद्दे पर राजस्थान विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 10 मार्च राजस्थान विधानसभा में राज्य सरकार ने जब केंद्र सरकार द्वारा राज्य को कोरोना वायरस के पर्याप्त टीके नहीं दिये जाने की बात कही तो सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के बीच तीखी बहस हो गयी और बाद में भाजपा ने सदन से बहिर्गमन किया।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने चिकित्सा, लोक स्वास्थ्य और सफाई से जुड़ी मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास आठ मार्च की स्थिति के अनुसार कोरोना वायरस टीकों की मात्र 4 लाख 40 हजार खुराक ही उपलब्ध थीं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग दो लाख टीके लगाने को देखते हुए यह खुराक बहुत कम थी। ‘‘मजबूर होकर सरकार को टीकाकरण की गति नौ मार्च को कम करनी पड़ी और नौ मार्च को मात्र 60 हजार खुराक ही लगायी गयी।

इस पर विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मंत्री ने पहले प्रधानमंत्री का नाम लिया और केंद्र सरकार पर आरोप लगा दिया।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘मैं इस सदन के माध्यम से भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हमारा विशुद्ध मकसद यह है कि टीकाकरण में हम शीर्ष पर चल रहे हैं, चलते रहें। हमारे पास सारी सुविधाएं मौजूद हैं। केंद्र सरकार हमें बफर स्टाक दे दे। कम से कम सात दिन का ही स्टॉक दे दे।'’

इसी दौरान विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने बहिर्गमन कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल कहा था कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं मिलने के कारण मंगलवार से राज्य में प्राथमिक पीएचसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी के स्तर पर चल रहे केंद्रों पर टीकाकरण की पहली खुराक देने का कार्य बंद करना पड़ा।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इसे लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री का राज्य में कोरोना के टीके खत्म होने का दावा खोखला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे