लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने के मु्द्दे पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:06 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 मार्च ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को लगातार चौथे दिन, भाजपा विधायक द्वारा धान की खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर विधानसभा के अंदर आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला गूंजा।

विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने सत्तारूढ़ बीजद सदस्यों और विपक्षी दलों के विरोध के मद्देजनर सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, बीजद और विपक्षी दलों के विधायक सदन में आसन के करीब आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते गतिरोध उत्पन्न हुआ।

सत्तापक्ष के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर आत्महत्या का प्रयास करने के लिये भाजपा विधायक से माफी मांगने को कहा।

बीजू जनता दल (बीजद) सदस्यों का कहना था कि देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने से राज्य और सदन की छवि खराब हुयी है।

सत्ता पक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा, ''जब तक पाणिग्रही माफी नहीं मांग लेते, हम सदन नहीं चलने देंगे।''

नेता प्रतिपक्ष पी के नाइक ने बीजद सदस्यों की मांग को दरकिनार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धान की खरीद में हुए कुप्रबंधन के लिये माफी मांगनी चाहिये।

कांग्रेस विधायकों ने भी सदन के आसन के नजदीक आकर विरोध जताया और सभी किसानों से धान खरीदने की मांग की।

कांग्रेस के सचेतक ताराप्रसाद बहिनीपति ने कहा, ''जब तक किसानों की शिकायतें नहीं सुनी जातीं, हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।''

गतिरोध चलते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

पात्रो ने मुद्दे के समाधान के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन कांग्रेस सदस्य बैठक से बहिर्गमन कर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?