लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मेयर का चुनाव आज भी नहीं हो सका, हंगामे के बाद सदन अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2023 13:06 IST

इससे पहले दो बार मेयर चुनाव में पार्षदों के हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को स्थागित कर दिया था। इसके कारण मेयर चुनाव अभी तक नहीं पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक बार फिर मेयर चुनाव रद्दसदन में पार्षदों के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगितपीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद सोमवार को तीसरी बार मेयर चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जबरदस्त हंगामे किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्षदों के हंगामे के बाद एक बार फिर मेयर चुनाव टल गया है। पिछली दो बैठकों के हंगामे के बाद आज उम्मीद जताई जा रही थी कि दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव से पहले ही सदन में पार्षदों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।  

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

इससे पहले दो बार मेयर चुनाव में पार्षदों के हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को स्थागित कर दिया था। इसके कारण मेयर चुनाव अभी तक नहीं पाया है। ऐसे में सोमवार को तीसरी बार सदन में बैठक बुलाई गई है लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही दोनों पार्टियों के बीच एक बार फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है। 

'आप' के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगया है। उन्होंने कहा, " बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर से एमसीडी बैठक में मेयर चुनाव न होने के लिए निर्देश दिए हैं।" 

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी अपने पार्षदों से कह चुकी है कि सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी। सदन के स्थगित होने के बाद एक बार दिल्ली के उपराज्यपाल 20 दिन बाद की तारीख देंगे। 

'आप' के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार 

उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया के आरोपों पर बीजेपी ने तीखी टिप्पणी की है। बीजेपी के कार्यकारिणी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर लिखा कि असलियत यह है कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम में अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, उनको अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और ये छटपटाहट साफ दिखाई दे रही है। 

वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर ये आरोप भी लगाया है कि वह उनकी पार्टी के पार्षदों को खरीदने की कोशिश कर रही है लेकिन उनके पार्षद ईमानदार है। 

4 दिसंबर को हुए थे एमसीडी चुनाव 

गौरतलब है कि पिछले साल 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव हुए थे। इसके बाद 6 जनवरी और 24 जनवरी को आयोजित पहले  दो सत्रों में 'आप' और बीजेपी के पार्षदों को हंगामे के बाद महापौर चुने बिना ही कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली एमसीडी चुनावDelhi BJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है