लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार के मंत्री को हटाने की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:46 IST

Open in App

ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जेना की तत्काल बर्खास्तगी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा में विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया जिसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। जेना पर दोहरे हत्याकांड का एक मामला चल रहा है। विपक्ष ने सरकार से राज्य में सूखा घोषित करने की भी मांग की। मॉनसून सत्र के दूसरे दिन पूर्वाह्न साढ़े दस बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के विधायक आसन के समक्ष आ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। जेना पर भाजपा के नेता कुलमणि बराल और उनके सहयोगी दिव्यसिंह बराल की हत्या में शामिल होने का आरोप है। यह घटना कटक जिले के महंगा इलाके में जनवरी में हुई थी। भाजपा नेताओं ने जेना की तत्काल बर्खास्तगी की मांग उठायी, वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने राज्य में सूखा घोषित करने की मांग की। विपक्षी दलों को सदन के अध्यक्ष के आसन पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रा ने पहले एक घंटे के लिए और उसके बाद शाम चार बजे तक दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने के वास्ते समाधान निकालने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। भाजपा नेता बी सी सेठी, विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा, संसदीय मामलों के मंत्री बी के अरुखा, सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य लक्ष्मण मुंडा को बैठक में बुलाया गया था। बाद में विधानसभा के बाहर, माझी ने संवाददाताओं से कहा, “प्राथमिकी में कानून मंत्री का नाम दर्ज है लेकिन पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया है जिसमें जेना का नाम गायब है। सलीपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने कटक जिले के महंगा इलाके में भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं की हत्या में जेना की संलिप्तता की जांच करने का निर्देश पुलिस को दिया है।” पार्टी की मांग को दोहराते हुए माझी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से जेना को मंत्रिमंडल से हटाने और दोहरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है